Popular Posts

Friday, September 24, 2010

मै उसे फिर पा गया था!

मै उसे फिर पा गया था!

था वही तन था वही मन,
था वही सुकुमार दर्शन,
एक क्षण सौभाग्य का-
छुटा हुआ सा आ गया था!
मै उसे फिर पा गया था!

वह न बोली मै न बोला,
वह न डोली मै न डोला,
पर लगा पल में युगों का-
हाल चाल बता गया था!
मै उसे फिर पा गया था!

चार लोचन डबडबाये!
शब्द सुख कैसे बताए?
देवता के अश्रु मानव के
नयन में छा गया
मै उसे फिर पा गया था!
-हरिवंश रॉय 'बच्चन'

7 comments:

  1. गिरीश जी ने सुधार की बात सही कही है...ये उनकी बहुत अच्छी कविता है...धन्यवाद यहां पढ़वाने का
    http://veenakesur.blogspot.com/

    ReplyDelete
  2. हिंदी ब्लाग लेखन के लिए स्वागत और बधाई
    कृपया अन्य ब्लॉगों को भी पढें और अपनी बहुमूल्य टिप्पणियां देनें का कष्ट करें

    ReplyDelete
  3. हिंदी ब्‍लॉग जगत में आपका स्‍वागत है .. नियमित लेखन के लिए शुभकामनाएं !!

    ReplyDelete
  4. हिन्दी में लेखन के लिए धन्यवाद। कृपया श्री गिरीश पंकज की बातों पर ध्यान दें। बधाई ।

    ReplyDelete
  5. धन्यवाद्

    ReplyDelete